February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय उप चुनाव निर्वाचन 2024 की मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

1 min read
Spread the love

बांदा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला अधिकारी विo राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय उप निर्वाचन 2024 की मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
उन्होंने प्रशिक्षण में कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता एवं कुशलता के साथ संपन्न करें। नगर निकाय उप निर्वाचन की मतगणना दिनांक 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज, बबेरू तथा बांदा की नगर पालिका परिषद बांदा तथा अतर्रा की नगर पालिका परिषद अतर्रा में की जाएगी l मतगणना के लिए लगाये गये मतगणना कार्मिक गणना के प्रारंभ होने से पूर्व अपनी ड्यूटी स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल नहीं ले जाएंगेl मतगणना में एक मतगणना पर्यवेक्षक सहित तीन गणना सहायक रहेंगेl
उन्होंने निर्देश दिए की सभी मतगणना कार्मिक अपने कार्यों को ठीक प्रकार से समझ ले l
मतगणना के लिए सदस्य एवं अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग प्रत्याशीयों के 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाकर प्रत्याशीवार गणना की जाएगी।
उन्होंने दिनांक 18 दिसंबर 2024 तक मतगणना एजेंट संबंधित प्रत्याशियों को सूचना देकर बनाए जाने के निर्देश दिए इसके साथ ही
प्रत्याशियों को भी अवगत कराया कि वह अपने – अपने मतगणना एजेंट को नियुक्त करते हुए दिनांक 18 दिसंबर 2024 तक संबंधित मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर से परिचय पत्र बनवा लें l उन्होंने कहा कि कार्मिकों मतगणना प्रक्रिया से पूर्व मतपेटिका सील को चेक करने के साथ मत पत्रलेखा का मिलान अवश्य कर लेंl मतगणना हेतु जाने से पूर्व मतगणना सामग्री एवं प्रपत्रों को अवश्य चेक करें। मतगणना के समय उम्मीदवार या उसका निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता में से एक समय में कोई एक व्यक्ति ही प्रत्येक मतगणना टेबल पर रह सकता हैl मतगणना की सूचना आवश्यक प्रपत्रों पर समय-समय पर अंकित करेंl, मतगणना प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों को विस्तृत रूप से जानकारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *