February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फ्लैग-मार्च के दौरान दरोगा को पडा दिल का दौरा अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिसकर्मियों के शोक की लहर

1 min read
Spread the love

अमेठी में आज सुबह फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को दिल का दौरा पड़ गया।आन फानन में साथी पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत के बाद पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।मृतक दारोगा राकेश पांडेय संग्रामपुर थाने में तैनात थे।

दरअसल यह पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहां आज सुबह थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ कालिकन धाम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था।इसी बीच अचानक फ्लैग मार्च में शामिल दरोगा राकेश पांडेय को दिल का दौरा पड़ गया और वहीं गिर गए। आनन फानन में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दरोगा राकेश पांडे पिछले 2 साल से संग्रामपुर थाने में तैनात थे।फिलहाल थाना प्रभारी द्वारा मृतक दारोगा के परिजनों को फोन पर सूचना दी दी गई है जिसके बाद परिजन संग्रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *