अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा ने दिव्यांग बच्चों के लिये आयोजित की खेल प्रतियोगिताऐं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम- डा० इन्द्रवीर सिंह का किया गया विशेष स्वागत
1 min readअन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा ने दिव्यांग बच्चों के लिये आयोजित की खेल प्रतियोगिताऐं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम- डा० इन्द्रवीर सिंह का किया गया विशेष स्वागत
बाॅंदा, 3 दिसंबर 2024
बेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा के समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अन्तर्गत आज पुलिस लायन्स बाॅंदा के खेल मैदान में जनपद बांदा के दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर आयोजित इस समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बाॅंदा मालती बासू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मां शारदे की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुये ध्वजारोहण के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़ोखर खुर्द की बच्चियों ने अपनी शिक्षिका सुमन सिंह तथा प्रदीप कुमार के निर्देशन में सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किये। डाउन्स सिन्ड्रोम से पीड़ित दिव्यांग बच्चे पार्थ ने संदेशे आते हैं गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाले डा० इन्द्र वीर सिंह ने सभी से अपील की कि दिव्यांग बच्चों को आपके स्नेह और प्यार की आवश्यकता है जिससे वे अपने आत्मविश्वास में अभिवृद्धि कर सकें। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बबेरू संतोष कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र ने बच्चों के शानदार प्रयासों की जमकर सराहना करते हुये हौसलाफजई की। इस अवसर पर 50 मी० दौड़, जलेबी दौड़, गणित दौड़, बोतल दौड़, कुर्सी दौड़, बीड्स की माला बनाना, रस्साकस्सी आदि प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुईं, जिसका पूरा आनंद दिव्यांग बच्चों तथा दर्शकों ने उठाया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक अमिता कुशवाहा, जिला स्काउट मास्टर सुघर सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुरेन्द्र द्विवेदी, रामकुमार यादव, शिवमंगल सिंह , बृजकिशोर अग्निहोत्री, दिलीप कुमार त्रिपाठी, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, जयराम सिंह, हिमांशु खरे , पवन श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार कश्यप, सरोज कुमार, आराधना तथा स्पेशल एजुकेटर एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नागेन्द्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया । विजयी प्रतिभागियों को प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखा नरेन्द्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार वितरित किए । शिक्षिका वंदना सोलंकी तथा रश्मि अग्रवाल ने आकर्षक रंगोली बनाकर समग्र शिक्षा के संदेश को जीवंत कर दिया। व्यायाम शिक्षकों ने विशेष रूप से डा० इन्द्रवीर सिंह को राष्ट्रीय खेलों में शानदार कमेन्ट्री कर लौटने पर पुष्पगुच्छ तथा पुष्प भेंट कर स्वागत किया।




उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
