जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धा आश्रम, जिला कारागार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया गया निरीक्षण
1 min readमा0 सदस्य महोदया उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्प लाइन एवं विशेष दत्कग्रहण इकाई स्थापित किये जाने हेतु चल रहें भवन मरम्मत कार्य, जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धा आश्रम, जिला कारागार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया गया निरीक्षण।
सुलतानपुर
मा0 सदस्य महोदया उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा द्वारा प्रातः 09ः45 बजे पर सखी वन स्टाप सेंटर पॉचोपीरन निजमपट्टी सुलतानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रशासक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं महिला कॉस्टेबल उपस्थित पायी गयी। वर्तमान में कोई भी पीड़िता सेंटर पर उपस्थित नहीं पायी गयी। मा0 सदस्य महोदया द्वारा वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रशासक को समस्त सम्बन्धित अभिलेखों को अद्यतन करने के साथ ही संस्था की और अत्याधिक साफ-सफाई के निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात् जिला पंचायत में चाइल्ड हेल्प लाइन एवं विशेष दत्कग्रहण इकाई स्थापित किये जाने हेतु चल रहें भवन की मरम्मत का निरीक्षण किया गया, जिसमें मरम्मत का कार्य संतोष जनक पाया गया। मा0 सदस्य महोदया ने भवन की संरचना को देखकर जिला प्रोबेशन अधिकारी की प्रशंसा की।
तत्पश्चात् मा0 सदस्य महोदया द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ0 आर0के0 यादव के साथ अन्य स्टाप उपस्थित पाये गये। मा0 सदस्य महोदया द्वारा वार्ड में भर्ती 40 महिला मरीजों का हाल-चाल लिया गया व भोजन के विषय में जानकारी ली गयी, जो कि संतोषजनक रही। मा0 सदस्य द्वारा डॉ0 आर0के0 यादव को वार्ड की साफ-सफाई पर ध्यान देने हेतु भी निर्देश दिया गया, जिसके उपरान्त जिला चिकित्सालय में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र (एन0आर0सी0) का निरीक्षण किया गया, जिसमें वर्तमान में भर्ती बच्चों की संख्या 04 पायी गयी। मा0 महोदया द्वारा एन0आर0सी0 में भर्ती शिशुओं को फल वितरण किया गया, जिसके उपरान्त मा0 सदस्य महोदया द्वारा संज्ञानित गैर-सरकारी संस्था रूरल इन्फारमेटिब एन सोशल हारमोनी एकेडमी का निरीक्षण किया गया, जिसमें 10 वर्ष की आयु से ले करके लगभग 50 वर्ष आयु तक के मानसिक/विशेष आवश्यकता वाले कुल 40 बच्चे/वायस्कों की देख-भाल की जा रही है, जो कि संस्था दिव्यांगजन कार्यालय व पी0डब्लू0डी से रजिस्ट्रर है। जहॉ की व्यवस्था को देखकर मा0 सदस्य महोदया ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके कार्याे को आगे तक पहुचाने का आश्वसन भी दिया गया।
तत्पश्चात मा0 सदस्य महोदया द्वारा पयागीपुर, दूबेपुर ब्लॉक में स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 115 बुजुर्ग महिला व पुरूष संस्था में आवसीत पाये गये। साथ ही जनपद में संचालित ब्लॉक भदैया, में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आवसित छात्राओं के साथ मा0 महोदया द्वारा भी भोजन किया गया और छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुये कहा गया कि पढ़ाई से आसान कोई कार्य नही है। इसके पश्चात ऑगनबाड़ी केन्द्र, पखरौली भदैया में भी 02 महिलाओं की गोदभरायी व 02 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया और अन्त में जिला कारागार का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें मा0 सदस्य महोदया द्वारा संरक्षित महिलाओं को पुनः गल्ती न करने के लिये प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्य महोदया के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0 पी0 वर्मा संरक्षण अधिकारी श्रीमती रूपाली सिंह व सभी संस्थानों के स्टाप भी उपस्थित रहें।

