आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश में चलाया गया स्वच्छता अभियान
1 min readस्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया
बांदा
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश अनुसार जिले में रचनात्मक कार्यक्रम के क्रम में नव चेतना पार्क, नवाब टैंक, बांदा में दिनांक 30 नवंबर 2024 को जिला अध्यक्ष समरजीत सिंह पटेल की अगवाई में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता से रहने के लिए जागरूक किया गया ।
इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ अमित कुशवाहा, बुंदेलखंड प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, यूथ विंग जिला सचिव विनय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष विक्रम ,मीडिया प्रभारी योगेश सेन ,छात्र संघ जिला सचिव शिवम कुशवाहा, देश की बात फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर रामनरेश यादव, राजकुमार सेन, संतोष कुमार एवं अमित सिंह तथा अन्य साथी मौजूद रहे।

