महिला की पट्टे की जमीन पर बनाया सड़क न्याय के लिए दर – दर भटक रही
1 min readकोटर तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत देवरा क्रमांक 1 से
सतना

कोटर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा क्रमांक 1 में देवरा सरपंच संतोष चौधरी के द्वारा दिन दहाड़े जबरदस्ती अनाथ बेवस लाचार वयोवृद्ध चंद्रकली चौधरी की स्वयं निजी पट्टे की भूमि पर रोड बनाया गया है तथा भूमि स्वामी के ऊपर मारपीट भी की गई है तथा उनकी पूरी जमीन में रोड डाल दिया गया है यह हरिजन चौधरी समाज की देवरा ग्राम पंचायत क्रमांक 1की वयोवृद्ध चंद्र कली चौधरी महिला न्याय के लिए तहसील कोटर थाना कोटर जिला मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट सतना में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सतना . सभी जगह न्याय के लिए आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है। और ग्राम पंचायत देवरा क्रमांक 1 के सरपंच संतोष चौधरी के बड़े भाई रामचरण चौधरी जो कि कोटर तहसील कार्यालय का रीडर के पद पर पदस्थ होने के कारण कोई कार्यवाही नही हो रही है और जबरदस्ती उनके निजी पट्टे की जमीन पर रोड डाल दी गयी है।
