February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 min read
Spread the love

अयोध्या
जनपद के थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या पुलिस ने 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर वादी मो0 जमाल पुत्र इस्लाम निवासी 2/6/104 नियाँवा बकरामण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या की तहरीर पर विपक्षीगण द्वारा सिगरेट के पैसे मांगने की बात को लेकर वादी के भाई मो0 कमाल खान को एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए खतरनाक हथियारो से बुरी तरह मारने पीटना जिससे वादी के भाई मो0 कमाल खान के सिर में गम्भीर चोटे आना व हाथ की उगलिया टूट जाना तथा वादी व वादी के भान्जे के बीच बचाव करने पर वादी व वादी के भान्जे प्रिन्स उर्फ साहिल को भी मारने पीटने व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत 442/2024 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/117(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ रोबिन पुत्र स्व0 राजकुमार यादव निवासी 09/2/190 महाजनी टोला रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या उम्र 29 वर्ष को पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर लाल कुर्ती तिराहा के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. अभिषेक यादव उर्फ रोबिन पुत्र स्व0 राजकुमार यादव निवासी 09/2/190 महाजनी टोला रिकाबगंज थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
    गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
  2. मु0अ0सं0 442/2024 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/117(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम

  1. उ0नि0 अमित कुमार चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना को0नगर जनपद अयोध्या
  2. प्रशिक्षु उ0नि0 अखिलेश तिवारी थाना को0नगर जनपद अयोध्या
  3. का0 बृजेश यादव थाना को0नगर जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *