कार में खड़े होकर आतिशबाजी करना पड़ा भारी, कार में लगी आग
1 min readकार में खड़े होकर आतिशबाजी करना भारी पड़ सकता है – आतिशबाजी की चिंगारी से कार में लगी आग – थाना फतेहपुर के गांव गंदेवडा मे शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा
सहारनपुर

जनपद के थाना फतेहपुर के गांव गंदेवड़ा में शादी समारोह के दौरान एक युवक अपनी कार का सन रुफ खोलकर आतिशबाजी कर रहा था – इसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी कार में गिर गई ओर कार में आग लग गई -जिस कारण वहां पर अफरा तफरी मच गई – हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया ओर कोई जानहानि नहीं हुई – आग लगने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई – इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है- घटना का एक बड़ा ही डरावना वीडियो वीडियो मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
