March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्या BJP की ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की रणनीति मिल्कीपुर की जनता को एकजुट करने मे कामयाब हो पायेगी

1 min read
Spread the love

सात सीटों पर जीत, अब अगला मिशन- मिल्कीपुर पर कब्जा!, क्या BJP की ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की रणनीति मिल्कीपुर की जनता को एकजुट करने मे कामयाब हो पायेगी
अमानीगंज अयोध्या

भाजपा ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी वर्तमान रणनीति पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। भाजपा के लिए मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है, क्योंकि यह सीट सपा के महासचिव अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने से खाली हुई है। इस जीत के बाद भाजपा नेताओं का मनोबल ऊंचा है और वे पूरे आक्रामक तेवर के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
सात सीटों पर मिली विजय से अब यह स्पष्ट है कि भाजपा मिल्कीपुर में भी वर्तमान रणनीति पर आगे बढ़ेगी और सपा के समक्ष ‘बंटोगे तो कटोगे’ व ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारों की काट खोजनी होगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि रणनीतिक जीत हासिल करने का भी है, ताकि सपा के रणनीतिक तरीकों का मुकाबला किया जा सके।

भाजपा का पूरा ध्यान अब मिल्कीपुर पर

अब भाजपा का ध्यान मिल्कीपुर उपचुनाव पर है, जहां सपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में भी वह कटेहरी की तरह मजबूत और आक्रामक रणनीति अपनाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा, “भाजपा यहां भी ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे के साथ अपनी ताकत का एहसास कराएगी।”

भाजपा मिल्कीपुर के लिए पूरी तरह से तैयार

हालांकि, अभी मिल्कीपुर उपचुनाव की तिथियां और भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी का मनोबल ऊंचा है। भाजपा नेताओं के तेवरों से साफ हैं कि पार्टी आगामी चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी और सपा को चुनौती देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *