किसानों के लिए बड़ी मुसीबत दूकानों व सहकारी समिति पर, एनपीके खाद में हो रहा खेल
1 min readयोगी सरकार का दावा फेल मानूडीह समिति पर एनपीके खाद में हो रहा खेल , किसान को लूटने में नहीं छोड़ रहे कोई कसर
समिति सचिव बिना अंगूठा लगाए ओवर रेट खाद की कर रहे है बिक्री,जो कि निर्धारित रेट 1200 रुपये है
अमानीगंज अयोध्या
भले ही योगी सरकार किसानों के प्रति कटिबध्द बीज खाद के लिए अधिकारियों को कडा दिशा निर्देश भी हैं लेकिन कुछ अधिकारी कर्मचारी इस तरह से हैं कि उनके निर्देश को धता बताते हुए उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं इसी कड़ी में एक मामला विकासखंड अमानीगंज की
मानूडीह समिति से सामने आया है किसान बल्लू पुत्र राम प्रताप निवासी रामनगर टंडवा ने बताया कि बिना अंगूठा लगाए समिति सचिव मानूडीह ने 1370 रुपए में एनपीके 20-20-013 खाद 1370 रुपए के मूल्य में दिया है जो की काफी ओवर रेट है इस तरह से मानूडीह समिति की तमाम दर्जनों शिकायतें किसानों के द्वारा मौखिक रूप से पहले बताई जा चुकी हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों का कितना शुभचिंतक है ।

