क्षय रोगियों को दे रहे है सामान्य जीवन जीने का हौसला,लिया गोद,दिया आहार किट
1 min readएकबार फिर विजय राय ने बढा़या मदद का हांथ,क्षयरोगी को लिया गोद,दिया आहार किट
लगातार विजय राय क्षयरोगियों को दे रहे है सामान्य जीवन जीने का हौसला

सुल्तानपुर
भारत व राज्य सरकार देश से क्षयरोग के समूल नाश के लिए नित नई-नई योजनाएं बनाकर टीबी बीमारी को जड़ से समाप्त करने पर आमादा है,हाल ही में सरकार ने दवा-ईलाज के अलावा पांच सौ रू.की जगह अब प्रतिमाह एक हजार रुपये देना शुरू किया है,बावजूद इसके अभी भी क्षयरोगियों की देख-रेख के लिए एक मजबूत हांथो की जरूरत होती है,जिससे उसे गोद लेकर उसके दवा,ईलाज और पौष्टिक आहार की अच्छी तरह से व्यवस्था हो सके,परंतु लोगों की मानसिकता को क्या कहा जाए,तमाम फिजूलखर्ची के लिए पैसे लुटा देते है,लेकिन परोपकार में दिलचस्पी बहुत कम दिखती है,ऐसे में सैल्यूट है सीएमओ कार्यालय के वरि.सहायक विजय राय को,जिन्होनें बीते वर्षों में दर्जन भर टीबी के मरीजों को गोद लिया,और प्रतिमाह उनके लिए राशन,तेल,घी,फल,बिस्किट और पौष्टिक चीजों की किट पहुंचाते है,साथ में कुछ नगद पैसे भी देकर हर महीने उससे मिलकर पूरी जानकारी लेने के साथ,समय से दवाओं का कोर्स पूरा करवाना यह विजय राय की आदत में शुमार है,बीते शुक्रवार को उनके द्वारा पुनः एक और मरीज को गोद लेकर उसे आवश्यक व पौष्टिक सामाग्रियों की किट दिया,और किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ने पर संपर्क करने की बात कही,आहार किट देते समय जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ.आरके कन्नौजिया,वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार,टीबी लैब पर्यवेक्षक केके तिवारी,एलटी राजीव लोचन पांडेय आदि विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
