मृतक राम गोपाल मिश्रा के पिता व पत्नी दोनों के नाम समाजसेवी श्री तिवारी ने सौंपा एक-एक लाख रुपयों का चेक
1 min readमृतक के परिवार को समाजसेवी ने सौंपा दो लाख का चेक
मृतक के पिता व पत्नी दोनों के नाम सौंपा एक-एक लाख रुपयों का चेक

मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार को चेक प्रदान करते लालजी तिवारी, श्री प्रकाश शुक्ला व अन्य लोग
बहराइच
विगत 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई भीषण सांप्रदायिक झड़प में मृतक 21 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा के परिवार की आर्थिक सहायता करते हुये अयोध्या ज़िले के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति राघवचरणानुरागी हरिओम तिवारी ने समाज हित में नेक कार्य किया है। ज्ञातव्य हो कि रामगाँव थाना क्षेत्रांतर्गत रेहुआ मंसूर गाँव निवासी मृतक के परिवार को दो लाख रुपये का चेक हरिओम ने अयोध्या ज़िले के ही निवासी पत्रकार लालजी तिवारी को अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजकर प्रदान किया है। हरिओम ने एक लाख रुपये का चेक मृतक के वृद्ध पिता कैलाश नाथ उर्फ़ पुताई तथा एक लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी रोली मिश्रा के नाम प्रदान किया है। ज्ञातव्य हो कि हरिओम पूर्वांचल भर में लोगों की मदद करने वाले के रूप में जाने जाते हैं। वो दर्जनों निर्धन बेटियों की शादी में मदद व ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता करते रहते हैं। उनके द्वारा किये गये इस नेक कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर चंदन त्रिपाठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, पारस पांडेय, शिव कुमार पांडेय पूर्व प्रधान माधव दीन मिश्रा, पत्रकार पुंडरीक पांडेय सहित दर्जनों ग्रामवासी मौज़ूद रहे।
