February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुस्लिम महिला ने बहनोई पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा

1 min read
Spread the love

मुस्लिम महिला ने बहनोई पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा

घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल भेजा

अयोध्या

पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र की महिला ने अपने बहनोई पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
कुमारगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के एक गांव की मुस्लिम महिला ने पुलिस को तहरीर देते हए बताया है कि मेरे बहनोई में मेरे घर में रात में घुसकर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म करने लगे जब मैंने इसका विरोध करते हुए गुहार लगाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र कुमारगंज पुलिस को दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल (आंतरिक) परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह से जब घटना के संबंध में जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने बताया कि महिला की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी बहनोई को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया जाएगा।

वही ग्रामीणों से जब घटना के संबंध में बात की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि महिला द्वारा जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है वह गलत है गलत है उसे व्यक्ति ने इस महिला के परिवार की काफी मदद रुपए पैसों से की थी अब जब वह पैसों की मांग करने लगा तो उसे इस तरीके के केस में फंसा दे रही है ताकि पैसे की मांग ना कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *