February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद के छुए पैर तो राजनीति गलियारों में चर्चा तेज

1 min read
Spread the love


बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीजेपी नेता के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के आदि चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे उनके साथ बिहार के मंत्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार को मंच पर बुलाकर स्वागत किया।सीएम नीतीश कुमार उनके पास गए और आरके सिन्हा का पैर छूकर आशीर्वाद लिए। ये पूरा नजारा देखकर हर कोई चौंक गया कि ये क्या हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *