February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात फोर व्हीलर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन घायल

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या
कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई, बहन और मां घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सहसे पुर निवासी विवेक 25 वर्ष अपनी मां देवराजी 45 वर्ष और बहन ललिता कुमारी 21 वर्ष के साथ बाइक से बीकापुर की तरफ से घर की तरफ पूरा कलंदर जा रहे थे। जैसे ही जलालपुर माफी में पहुंचे अयोध्या की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी मोहम्मद आरिफ द्वारा पीआरबी पुलिस को सूचना देकर सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ललिता कुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *