समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का किया स्वागत
1 min readलखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए परिवार को समाजवादी पार्टी में ही सम्मान मिलता है।2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए को न्याय, हक और सम्मान मिलेगा।भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय,अत्याचार कर रही है। हक छीन रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी रणनीति बना ले,साजिश और षडयंत्र कर ले,इस बार पीडीए परिवार एकजुट होकर भाजपा को हराएगा। श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं, नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि कुशवाहा, सैनी, समाज का लम्बा इतिहास रहा है। सम्राट अशोक का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। समाजवादी पार्टी पर आपके भरोसे का सम्मान किया जाएगा। समाजवादी पार्टी भी आप पर भरोसा करती है। उन्होंने समाज के समर्थन और स्वागत के लिए आभार जताया।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सामंती और पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ ही पीडीए है।भाजपा से मुक्ति समाज के हित में है। भाजपा पीडीए परिवार की दुश्मन है। यह उपचुनाव में भी देखने को मिल गया। भाजपा पीडीए से जुड़े बीएलओ,अधिकारियों,पुलिस के लोगों का नाम देखकर,जाति के आधार पर हटा रही है। जाति के आधार पर निर्देश दे रही है। लखनऊ में बैठे बड़े-बड़े अधिकारी भाजपा को जिताने और समाजवादी पार्टी को हराने की रणनीति बना रहे है और अपने जाति के अधिकारियों को तैनात कर रहे हैं। पीडीए परिवार के लोग सब कुछ देख रहे और सब कुछ समझ रहे हैं।श्री यादव ने कहा कि भाजपा भेदभाव करती है।समाज में नफरत फैलाती है।बेईमानी और सत्ता का दुरुपयोग करती है।2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया,जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में निर्णय दिया था लेकिन भाजपा ने बेईमानी से सत्ता पर कब्जा किया,जनादेश का अपमान किया।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में जिलाधिकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं।सुनने में आ रहा है और समाजवादी पार्टी के नेताओं और जिम्मेदार लोगों ने बताया भी है कि अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। वे प्रधानों और कोटेदारों को ढूंढ़ रहे हैं। उन्हें डरा धमका रहे हैं जबकि अभी नामांकन पत्र भी दाखिल नहीं हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि क्या आईएएस अधिकारियों को यही टेªनिंग दी जाती है? हम लोग ऐसे अधिकारियों की फोटो लगाकर जनता को बताएंगे कि ये अधिकारी नहीं भाजपा संगठन के कार्यकर्ता बन गये हैं।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है। बिजली महंगी है। खाद नहीं मिल रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है,भाजपा सरकार में महिलाओं से सम्बन्धित अपराध तथा हिरासत में मौतों में उत्तर प्रदेश अव्वल हो गया है,भाजपा की नीयत साफ नहीं है। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं। पुलिस भी लूट में शामिल हो रही है।बैठक में नेताओं,कार्यकर्ताओं ने श्री अखिलेश यादव जी का फूल मालाओं से स्वागत किया और कहा कि समाज पूरी ताकत से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर ही दम लेगा। इस बार कोई चूक नहीं होगी,बैठक का आयोजन पूर्व मंत्री आरएस कुशवाहा ने किया। इसमें सांसद देवेश शाक्य एवं नीरज मौर्य सांसद, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधायक श्रीमती ऊषा मौर्य ,रामऔतार सैनी विधायक, लीलावती कुशवाहा पूर्व एमएलसी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा,अविनाश कुशवाहा,विनय शाक्य,राजेन्द्र मौर्य,रक्षाराम मौर्य, मधुसूदन कुशवाहा, अमरनाथ मौर्य,ब्रजमोहन कुशवाहा,विजय प्रताप कुशवाहा आदि प्रमुख नेता शामिल रहे।
