तीन बच्चों की मां अपने पति को चकमा देकर”जेवर व नगदी लेकर हुई फरार, थाने पर दी तहरीर नहीं दर्ज हुई एफआईआर
1 min readअयोध्या

लगभग 45 वर्षीय तीन बच्चों की मां अपने पति को चकमा देकर”जेवर व नगदी लेकर हुई फरार
यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेमावैश्य का है।
जहां के निवासी राजकुमार सिंह पुत्र बजरंग सिंह ने जनपद के पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि बीते दिनांक 27.9.2024 को घर में बच्चों को लेकर कुछ विवाद हो जाने के कारण अपने मायके चली गई
वहीं कुछ दिन बाद प्रार्थी अपनी पत्नी को मायके से पुनः ले आया लेकिन पारिवारिक हालत व सेहत ठीक ना होने के कारण जमीन का कुछ अंश बिक्री किया था अपने इलाज के लिए
लेकिन बिना प्रार्थी की अनुपस्थिती में लालच बस पत्नी अपने भाई को बुलाकर घर में रखे जेवरात व 50000 की नगदी लेकर अपने भाई अजय पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम परसवां को चली गई
जब प्रार्थी शाम को घर वापस लौटा तो देखा घर में कोई नहीं है प्रार्थी हैरान परेशान विवस पास पड़ोस में जानकारी करने का प्रयास किया तो पड़ोस के लोगों ने बताया कि आपकी पत्नी आपके साले के साथ चली गई है।
जहां पर प्रार्थी राजकुमार सिंह अपनी ससुराल पहुंचा तो पत्नी व साला अजय सिंह प्रार्थी को अपमानित करते हुए अपने द्वार से भगा दिया और धमकी देते हुए कहा कि दोबारा यहां दिखाई दिए तो जान से मार देंगे
जिसकी शिकायत करते हुए प्रार्थी आईजी अयोध्या,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व थाना इनायत नगर को लिखित शिकायती पत्र देते हुए लगाई न्याय की गुहार दिनांक-19,10,2024 को
लेकिन न्याय न मिलते देख प्रार्थी हैरान परेशान विवस
लेकिन जनपद के पत्रकारों ने जब थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे से मामले की जानकारी करने का प्रयास किया तो अड़ियल रवैया के थाना प्रभारी ने बताया कि यह कोई मामला है।
सबसे बड़ी बात आखिर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ऐसे थाना प्रभारी की किस मामले के लिए नियुक्ति की है जो कि सबसे बड़ा सवाल है।
यही ही नहीं अन्य मामलों पर भी जानकारी देना मुनासिब नहीं समझते इनायत नगर थाना प्रभारी”जिनके लिए शासन की गाइड लाइन कोई मायने नहीं रखती
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
