इटली से आए पर्यटकों का मचकुंड पर भव्य स्वागत, धौलपुर की ऐतिहासिक विरासत देख हुए अभिभूत,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
इटली से आए पर्यटकों का मचकुंड पर भव्य स्वागत, धौलपुर की ऐतिहासिक विरासत देख हुए अभिभूत,
धौलपुर,
भगवान श्रीकृष्ण की रणछोड़ नगरी धौलपुर में इटली से आए पर्यटक दल का मचकुंड पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। धौलपुर युवा टूरिस्ट प्रतिनिधि सुमित बंसल, शिवम बंसल एवं ने पर्यटकों को पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।पर्यटक दल का सबसे पहले लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्ण दास जी ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों को मचकुंड सरोवर सहित धौलपुर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत की जानकारी दी। भगवान श्रीकृष्ण की रणछोड़ नगरी से जुड़ी कथा सुनकर पर्यटक भावविभोर हो उठे और ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ तथा ‘राधे-कृष्णा’ का जयघोष करने लगे।
इटली से आए पर्यटक दल ने रानी गुरु मंदिर एवं मचकुंड सरोवर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया और यहां की ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक मान्यताओं एवं प्राकृतिक सौंदर्य की खूब प्रशंसा की। पर्यटक दल का नेतृत्व अल्दो विल्लाब्रूना ने किया। इस दौरान धौलपुर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान से विदेशी पर्यटक रूबरू हुए।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो


