October 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिट्टी ढुलाई से खस्ताहाल हुआ खंडासा-अमानीगंज मार्ग, मोहली चौराहे व भीखादास मोड़ पर सड़क धँसी

1 min read
Spread the love

अमानीगंज 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य और मिट्टी ढुलाई से खस्ताहाल हुआ खंडासा-अमानीगंज मार्ग, मोहली चौराहे व भीखादास मोड़ पर सड़क धँसी

अयोध्या

अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत अमानीगंज क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य ने स्थानीय लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे भारी डंफरों और वाहनों के कारण धर्मगंज से खडभाडिया मार्ग धर्मगंज से परसौली व खंडासा-अमानीगंज संपर्क मार्ग की हालत बेहद खस्ता हो गई है। मार्ग पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन से मोहली चौराहे एवं बाबा भीखादास के मोड़ पर मुख्य सड़क धंसकर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यदि कार्यदायी संस्था ने तत्काल इस पर संज्ञान नहीं लिया, तो आज ही इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाएगा। भारी वाहनों की तो बात छोड़िए, इस रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर और असुरक्षित हो गया है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि क्षेत्र में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके चलते भारी डंफर ओवरलोड मिट्टी लेकर गुजर रहे हैं। इससे पक्की सड़कें जवाब दे चुकी हैं। हालांकि, अमानीगंज की तरफ से कुछ स्थानों पर गड्ढों की ‘पंचिंग’ (मरम्मत) का काम चल रहा है, लेकिन मोहली चौराहे और बाबा भीखादास के मोड़ पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की स्थिति उससे कहीं अधिक गंभीर और आपातकालीन हो चुकी है। इन जगहों पर तत्काल विशेष मरम्मत कार्य की आवश्यकता है, अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खंडासा-अमानीगंज संपर्क मार्ग 84 कोसी परिक्रमा मार्ग मिट्टी ढुलाई करने वाले भारी डंफरों के कारण सड़क का धंसना और बड़े-बड़े गड्ढाें का निर्माण। मोहली चौराहा एवं बाबा भीखादास का मोड़। भारी वाहन तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर। क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन और संबंधित कार्यदायी संस्था से पुरजोर मांग की है कि मौके की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से इन खतरनाक गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके और किसी अनहोनी को टाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *