February 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस बल के साथ सभी भूमि कब्जा मुक्त करायें व पीड़ित को न्याय दिलायें :- डीएम

1 min read
Spread the love



सभी दबंग, अपराधी तथा असामयिक तत्वों को पहले से चिन्हित कर लें एसपी

हरदोई

जनपद के तहसील बिलग्राम में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आम जन की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे में भूमि के मुआवजे के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराया जाये। भूमि सम्बन्धी विवादों के निस्तारण में कोई कोताही न बरती जाये। अवैध कब्जे से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाया जाये। भ्रष्टाचार के मामले में कठोर कार्रवाई की जाये। पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक देरी न की जाये। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्ज़ा हटाए जाये। मुक्त करायी गयी जमीनों को सार्वजनिक हित में उपयोग में लाया जाये।

खण्ड विकास अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र आवासहीन लोगों को पात्रता सूची में शामिल कराया जाये। जिला पूर्ति अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि पात्रों को राशन कार्ड बनाया जाये। खण्ड विकास अधिकारी बिलग्राम को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ककरा खेड़ा के कछुआ तालाब का विभिन्न विभागों से साथ निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *