संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन के जरिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भरा जोश
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या।
कांग्रेस पार्टी ने मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तिराहे पर संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा देश स्व: इंदिरा गांधी को अपने मां के रूप में स्वीकारता है, और उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हें हम राष्ट्रमाता से भी बढ़ कर मानते हैं। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि
उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ें और भारी मतों से विजई हो,2024 का उपचुनाव 2027के चुनाव का पूरे देश को एक संदेश देगा,यह चुनाव उस सोच का है जो संदेश 2024 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने पूरे देश को दिया है।हम सभी एक जुट होकर असुरी शक्तियां को जवाब देगे जो राजनीतिक मुखौटा पहन कर जाति व धर्म के नाम पर लड़ाने का कार्य कर रही है। उन्हों हम मुंह तोड़ जवाब देंगे और कहा की हमारा गठबंधन एक मजबूत चुनाव लड़ेगा। संविधान की रक्षा कांग्रेस ने की हैं और आने वाले समय में भी कांग्रेस संविधान की रक्षा करेंगे। सम्मेलन में मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, अमरेन्द्र मल्ल, मिर्जा शाने आलम, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, संजय यादव, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय, रेनू राय, पूर्व विधायक माधव प्रसाद के पुत्र एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश रावत, आवेदक राम अवध, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भोलानाथ भारती, जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज, अम्बरीष पांडेय, दिनेश शुक्ला, तेजबली पांडेय, शैलेश शुक्ला, संतोष कोरी, शैलेन्द्र पाण्डेय, शशांक त्रिपाठी अंशू, पूर्व प्रत्याशी दयानंद शुक्ला,सभासद विकास सिंह विक्की, सभासद जयचंद, शिवबहादुर दूबे,
राकेश कुमार मिश्र ब्यूरो रिपोर्ट

