ठेकेदार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पडा भारी लूट का फर्जी मुकदमा कराया जा रहा है दर्ज
1 min readठेकेदार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पडा भारी लूट का फर्जी मुकदमा कराया जा रहा है दर्ज।
अयोध्या


ठेकेदार लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर चलता है हत्या की भी जताई जाती है आशंका x पर पोस्ट डाल वरिष्ठ पत्रकार ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग आजकल पुलिस वन विभाग व ठेकेदारो की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का कटान जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में चल रहा है कल कामाख्या धाम चौकी की नाक के नीचे मात्र 500 मीटर की दूरी पर नीम के तीन प्रतिबंधित हरे पेड काटे गए जानकारी होने पर एसपी लाइव न्यूज़ के प्रदेश प्रभारी व संपादक डॉ अंशुमान सिंह ने किसी प्रतिनिधि को भेजकर मौके से फोटो मंगाया और तत्काल कार्यवाही की नीयत से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया इसके बाद आलाधिकारी जनों ने संज्ञान लिया और ठेकेदार लल्लू चौबे के विरुद्ध देर रात मुकदमा दर्ज हुआ तब से ठेकेदार व उसका प्रोसेसर बेटा राहुल चतुर्वेदी संपादक को धमकी दे रहे हैं कभी अवैध वसूली की बात करते हैं तो कभी लूट का मामला दर्ज करने की बात करते हैं, दो मुही बातें ही बता रही हैं कि एक सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पत्रकार को बदनाम करने व साजिशन फर्जी मुकदमे फंसाने की साजिश में बाबा बाजार थाने की कामाख्या धाम चौकी पर तैनात सिपाही आकाश गुप्ता व अमित गुप्ता भी शामिल हैं क्योंकि इन दोनों सिपाहियों को भी पत्रकारों से बेहद दिक्कत होती है। उधर संपादक डॉ अंशुमान सिंह ने x पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यदि मुझे फर्जी फंसाया गया और मै सच्चाई उजागर नहीं कर सकता हूँ तो मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करूँगा मुकदमा दर्ज होते ही। उधर यह भी आरोप है कि ठेकेदार लल्लू चौबे हमेशा लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर चलता है मेरी हत्या किसी भी समय की जा सकती है। और ऐसी स्थिति में आत्मदाह ही मेरे पास एक विकल्प है। सोचनीय है कि आखिर पत्रकारों के पीछे भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारी और अवैध कार्यों को अंजाम देने पडे रहते हैं सरकारी आदेश जारी होते हैं माननीय न्यायालय से आदेश आते हैं लेकिन सबकी धज्जियां ही उडाई जातै हैं अनुपालन नहीं होता और पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नहीं है। संपादक डॉ अंशुमान सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है इस पर फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा हम बाहर निकलते हैं तो मेरे साथ कुछ भी हो सकता है, पुलिस पर भरोसा नहीं है हमारे थाने की कामाख्या धाम चौकी के दो जवान ठेकेदार के सहयोग कर रहे हैं, अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में ठेकेदार लल्लू चौबे का घर पड़ता है वहाँ की पुलिस को अपना गुलाम बताता है तो हम किस पर और कैसे भरोसा करें ठेकेदार और उसके प्रोफेसर बेटे राहुल चतुर्वेदी पा कार्यवाही न हुई तो हम मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने को मजबूर हैं।
