पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरमा में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन हुआ संपन्न
1 min readन्याय पंचायत देवरिया में संकुल बैठक आयोजित
बैठक में निपुण एसेसमेंट टेस्ट एवं नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर चर्चा
मिल्कीपुर, अयोध्या

न्याय पंचायत देवरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरमा में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ एआरपी निखिल सिंह,नोडल प्रभारी अजय गुप्ता आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया।इस मौके पर एआरपी निखिल सिंह ने शिक्षकों को नैट परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया।कहाकि आगामी 18,19 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयो में अध्यनरत छात्र छात्राओं के अधिगम स्तर जांचने के लिए नैट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) परीक्षा आयोजित कर रहा है।इस परीक्षा के द्वारा कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनके अधिगम को सुधारने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा।उन्होंने इसके साथ ही नेशनल अचीवमेंट सर्वे के बारे में भी शिक्षकों को बताया।नोडल प्रभारी अजय गुप्ता ने न्याय पंचायत देवरिया को निपुण और अग्रणी बनाने के लिए सभी शिक्षकों से संवाद करते हुए चर्चा किया।शिक्षक संकुल अजय कुमार द्विवेदी ने निपुण कार्य योजना,सचीपूर्णा सिंह ने फाइव पॉइंट टूल किट,सरोज बिंद ने निपुण लक्ष्य एप,प्रेरणा ऐप के बारे में बताया।डॉ अनिल चौरसिया,मो सरवर,हेमलता पटेल,बेनजीर बेगम,मंजूलता,छाया अग्रवाल,इम्तियाज अहमद,निवेदिता उपाध्याय,वकार अहमद,बृजेश यादव,अमिता शर्मा,मनीष मयंक मिश्र,ओमप्रकाश सिंह,विनय गुप्ता, प्रीति ओझा,जगदम्बा पांडेय, दिनेश तिवारी, कुसुम,फुलमना,गिरिजा देवी यादव,किरन तिवारी आदि ने गतिविधियों के माध्यम से इकाई-दहाई के ज्ञान एवं वर्णमाला,विज्ञान के प्रयोगों तथा नवाचारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधि कराई।बैठक का संचालन डॉ अनिल चौरसिया तथा अध्यक्षता उमेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं,अनुदेशक व शिक्षामित्र मौजूद रहे।
