पुलिस द्वारा ज्वैलर्स को लूटने की नियत से निकले बदमाशों को दौराने मुठभेड़ 02 व्यक्ति समेत कुल 03 बदमाशों को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या

जनपद के थाना – गोसाईगंज,
अयोध्या पुलिस की सक्रियता से थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा ज्वैलर्स को लूटने की नियत से निकले बदमाशों को दौराने मुठभेड़ 02 व्यक्ति समेत कुल 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार दशहरा व दीपावली/धनतेरश के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव सक्रिय/ संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 09.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या की पुलिस द्वारा काजीपुर गाडर निर्माणाधीन बाईपास पकरेला थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या पर चेकिंग की जा रही थी कि दौराने चेंकिग 02 बदमाशों को शक होने पर रोका गया जिनके द्वारा पुलिस को जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा। आत्म रक्षार्थ पुलिस द्वारा फायरिंग के दौरान एक अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल अयोध्या में चल रहा है। पुलिस द्वारा हिकमत अमली व सिखलाये हुए तरीके से अपना बचाव करते हुए घेरघार कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पुलिस मुठभेड़ मे 02 नफऱ अभियुक्त 1.बाबूराम चौहान 2. धीरेन्द्र वर्मा उर्फ गब्बर को समय करीब 20.40 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 0.315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस-0.315 बोर ,01 –अदद जिन्दा कारतूस -0.315 बोर, 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल बिना नम्बर की बरामद हुई । अभियुक्त बाबूराम चौहान को मठभेड के दौरान गोली लगने से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पकड़े गये बदमाशों की सूचना पर एक अभियुक्त विवेक वर्मा ग्राम चिरकिटहा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल .32 बोर , 02 अदद जिन्दा कारतूस -0.32 बोर ,01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल आई स्मार्ट बरामद हुई । पकड़े गये अभियुक्त द्वारा बताया गया कि कस्बा गोसाईगंज में नैना ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने जा रहे थे जिनका एक अन्य साथी अंकित पुलिस को देखते ही पहले ही मोटरसाईकिल से उतरकर भाग गया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कस्बे में लूट की बड़ी घटना होने से बचा ली गयी । उक्त के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/2024 धारा 109(1),313,317(1) बीएनएस व 3/5/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का नाम-
- बाबूराम चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी गौहनिया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या
- धीरेन्द्र वर्मा उर्फ गब्बर पुत्र देवनारायण वर्मा निवासी देवगिरिया पुरैनी थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या
- विवेक वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी लालपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद देशी तमंचा 0.315 बोर
01अदद खोखा कारतूस-0.315 बोर ,
01 –अदद जिन्दा कारतूस -0.315 बोर,
01 अदद देशी पिस्टल .32 बोर ,
02 अदद जिन्दा कारतूस -0.32 बोर ,
01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल आई स्मार्ट न0-UP 42AE 8290,
01अदद पल्सर मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।
आपराधिक इतिहास (बाबूराम चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी गौहनिया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या )
मु0अ0सं0 622/2023 धारा 392,411 भादवि थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर ।
मु0अ0सं0 629/2023 धारा 307 भादवि थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर ।
मु0अ0सं0 630/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
आपराधिक इतिहास (धीरेन्द्र वर्मा उर्फ गब्बर पुत्र देवनारायण वर्मा निवासी देवगिरिया पुरैनी थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या )
मु0अ0सं0 242/2023 धारा 392/411 भादवि थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
आपराधिक इतिहास (विवेक वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी लालपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या)
मु0अ0सं0 253/2023 धारा 120बी,147,336,427,504,506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
- प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- प्र0उ0नि0 आशुतोष गुप्ता थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- का0 मंयक कुमार पाल थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- का0 अनुराग कुमार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
👇🏻
