October 19, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष बने अनिकेत मिश्रा, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

1 min read
Spread the love

प्रतापगढ़

अनिकेत मिश्रा बने कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी बधाई।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा भवन पर आयोजित बैठक में अनिकेत मिश्रा को कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेसजनों में दिखा उत्साह।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने अनिकेत मिश्रा के मनोनयन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस आम लोगों की सेवा भावना में रखती है विश्वास।

कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष होने पर अनिकेत मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व समेत राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा “मोना” कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी एवं कांग्रेसजनों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष ज्योति कुमार तिवारी उर्फ गल्ली तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरोज धुरिया, भवानी शंकर दूबे,फतेह बहादुर सिंह, अभय तिवारी, मो.असलम, विश्वास सिंह, अश्वनी उपाध्याय, बेलाल अहमद, मो0 इश्तियाक, जावेद अहमद,आशीष शुक्ला, सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *