September 19, 2024

Awadh Speed News

Photo imeg

भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को दिलाई सदस्यता

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में मिल्कीपुर विकासखंड के खिहारन गांव में बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनना गर्व की बात है। सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। ग्राम प्रधान अजीत मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिवम विक्रम सिंह,रवी साहू,देवकली मौर्य,शालिनी सिंह,शिवा कुमार,रज्जू मौर्य,अजय कुमार,आकाश मौर्य,लवकुश,बजरंग सिंह,गुलजार खान,रीता,शोएब अहमद,मोहनलाल रैदास,राजाराम साहू,विकास मौर्य,संदीप मौर्य, चंद्रराज मौर्य,देशराज मौर्य,अनूप मौर्य,संजय कुमार,रोह कुमार,शिवाकांत,शंकर समेत बड़ी संख्या में लोगों को सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *