February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

1 min read
Spread the love

सड़क हादसे में युवक की मौत,

बांदा

जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

घटना बबेरू कस्बे के कमासिन रोड परैया दाई के पास की है। जहां कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव निवासी युवक ललित कुमार पुत्र लालबाबू उम्र करीब 21 वर्ष आज बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योन्जा गांव से निमंत्रण करके वापस बाइक में सवार होकर बबेरू कस्बा से होते हुए अपने गांव कोर्रा बुजुर्ग जा रहा था, तभी परैया दाई के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची बबेरु कोतवाली पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुँचाया, जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही अस्पताल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। और पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *