February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बीकापुर भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान व तहसीलदार मिल्कीपुर ने दुष्कर्म पीड़िता को सौंपा चेक

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री के र्निदेश पर दुष्कर्म पीड़ित परिवार को घटना के सात दिन बाद दिया गया पांच लाख का चेक।

बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान व तहसीलदार मिल्कीपुर ने सौंपा चेक।

अमानीगंज /अयोध्या

जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के गांव में दलित किशोरी के साथ गैर संप्रदाय के युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की घटना के 7 दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान व तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से ₹5 लाख का आर्थिक सहयोग का चेक प्रदान किया।
चेक प्रदान करने के बाद +बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित के परिवार की मुलाकात कराई गई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की सभी मांगों को मानते हुए ₹500000 का आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही थी उसी के क्रम में या चेक प्रदान किया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा की पीड़िता के घर पर पशु सेड बिजली सड़क तथा कृषि पट्टा के साथ अन्य सभी मांगों को सीघ्र प्रशासन द्वारा पूरा कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर अमानीगंज विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ,आशुतोष मिश्रा ,सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव , अजय सिंह प्रधान ,पीड़िता के गांव के आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *