युवक ने सोशल मीडिया से पर किया दोस्ती, ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण कर वीडियो व तस्वीरें की वायरल, चौकी पर दी तहरीर नहीं हुई सुनवाई
1 min readसोशल मीडिया से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण और अश्लिल वीडियो/तस्वीरें वायरल, एसएसपी नैय्यर की पुलिस के अनुसार ये अपराध नही था चार दिन तक मामले को टालते रहे कामाख्या धाम चौकी पर तैनात पुलिस जवान
बाबा बाजार/अयोध्या
जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा है पीड़िता ने बताया कि सोसल मीडिया के जरिये पीड़िता का नंबर निकालकर अमर बहादुर पुत्र अगनू निवासी मकदूमपुर कला थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी ने रामकुमार नाम के युवक को दिया, जो पड़ोसी गाँव कसारी थाना बाबा बाजार क्षेत्र का ही रहने वाला है आरोपी ने पीड़िता को बहला फुसलाकर मिलने बुलाया और वाहन संख्या यूपी 42 यस 2635 पर बैठाकर सुनसान इलाके मे लेकर जान से मारने की धमकी देकर उसकी अश्लिल तस्वीरें खीची और वीडियो बनाई, जिसके जरिये ब्लैकमेलिंग कर आरोपी राजकुमार ने पीड़िता का लगभग 8 महीने तक शारीरिक शोषण किया, पीड़िता की शादी तय हो चुकी है इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ब्लैकमेलर राजकुमार ने शादी से इंकार करने का दबाव बनाया पीड़िता के विरोध करने पर सभी तस्वीरें, वीडियो अपने सहयोगी को भी दे दिया, जिसके बाद राजकुमार और अमर बहादुर ने पीड़िता की तस्वीरों को सोसल मीडिया मे वायरल कर दिया जिससे पीड़िता की पहचान सार्वजनिक हो गई और उसकी अपूर्णीय सम्मानित क्षति हुई और उसकी शादी भी टूट गई, पीड़िता ने जब मामले की शिकायत कामाख्या धाम चौकी मे की तो कार्यवाही करने की बजाय पुलिस लगातार आरोपियों से सुलह समझौता कर मामले पर लीपापोती का दबाव बना रही थी जिससे पीड़िता शारीरिक शोषण के बाद अब पुलिस की मानसिक प्रताड़ना से आहत हुई पीड़िता ने वीडियो जारी कर आला अधिकारियों से न्याय व मदद की गुहार लगाई। और इस प्रकार भाजपा समर्थक दल के प्रदेश प्रभारी डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार को फोन लगाया तो किसी महिला पुलिस कर्मी ने फोन रिसीव किया और बताया अभी साहब व्यस्त हैं। झुल्लाहट में संगठन के प्रदेश प्रभारी ने मामले को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया और सूत्रों के अनुसार कल देर शाम मामला दर्ज हो चुका है,अग्रिम कार्यवाही के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

