February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंगेश यादव की पुलिस मुठभेड में मौत पर संदेह जताते हुए मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में हुआ दर्ज

1 min read
Spread the love

संदिग्ध सुल्तानपुर एनकाउंटर मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज

जौनपुर निवासी आरोपी मंगेश यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर संदेह जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराया है तथा पुलिस विभाग के अतिरिक्त किसी उच्चस्तरीय जांच संस्था से जांच कराने की मांग की है । ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भरत ज्वैलर्स के यहां दिन दहाड़े डकैती का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। ये मुठभेड़  देहात कोतवाली थाना के बाईपास स्थित मिश्रपुर‌ पुरैना‌ के‌ पास बदमाश और एसटीएफ के बीच हुई । सुल्तानपुर के कोतवाली देहात के मिसिरपुर पुरैना इलाके में यह मुठभेड़ हुई। बाईपास पर एसटीएफ के जवानों का जमावड़ा है। चौक घंटाघर डकैती कांड में बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस का कहना है कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर जब मंगेश यादव मोटरसाइकिल से हनुमानगंज के पास पहुंचा था तभी एसटीएफ ने उसे घेर लिया । मंगेश ने पुलिस टीम पर फायर किया जवाबी कार्यवाही में एसटीएफ में भी मंगेश के ऊपर फायर किया, जिसमें उसे गोली लगी ।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *