गरीब पीड़ित भूमिहीन पट्टे धारक की जमीन पर ग्राम प्रधान चकमार्ग पटाई कराने पर अड़े, पीड़ित परेशान लगाई न्याय की गुहार
1 min read
मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र का मामला
मोतीगंज चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद
जहां पर बात करें तो भूमिहीन पट्टे धारक की जमीन पर दबंग किस्म के विपक्षी व दबंग प्रधान की मिली भगत से पट्टे की भूमि पर जबरियन चक मार्ग की पटाई पर अडे जोकि यह स्पष्ट नहीं है कि चकमार्ग है या नहीं
वहीं पूर्व में ही तहसील के जिम्मेदार कर्मचारी लेखपाल व कानूनगो के द्वारा भी पट्टे की भूमि को सुरक्षित बताकर लगाई अपनी रिपोर्ट
फिर भी दबंग किस्म के विपक्षी मामले को कर रहे थे इतिश्री
वही मामले की जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव चकमार्ग को रोके जाने की दी सख्त हिदायत दबंग प्रधान को
साथ -साथ पुलिस चौकी प्रभारी मोतीगंज शीतला प्रसाद मिश्र कड़े रुख अपनाते हुए दबंग को दी सख्त हिदायत
यदि पट्टे की भूमि पर किसी भी प्रकार की दखलंदाजी दी तो की जाएगी कड़ी कार्रवाई
यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के थाना कोतवाली बीकापुर के अंतर्गत मोतीगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर जोहन पूरे कालूका पुरवा का है।
जहां के निवासी भूमिहीन पट्टे धारक ननकाई यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज दोनों पक्षों को चौकी पर समय लगभग 10 बजे बुलाया गया है।
अब देखने की बात है कि क्या तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा भूमिहीन पट्टे धारक को क्या कब्जा दिलाया जाता है या मामले पर की जाती है लीपा पोती
ब्यूरो रिपोर्ट
