February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कामाख्या मंदिर को जाने वाला मार्ग छति ग्रस्त उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर ने दिया जांच का आदेश

1 min read
Spread the love

मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही आवागमन में परेशानी

मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के प्रसिद्ध कामाख्या धाम मंदिर को जाने वाली सड़क पर एच बी टी वी आई कंपनी के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत की गई खुदाई से सड़क की दुर्दशा खराब हो गई है और आवागमन बाधित हो गया है यह सड़क अमानीगंज खांडसा मार्ग से बकचुना गांव होते हुए कामाख्या धाम मंदिर तक जाती है जहां आए दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रातः काल दर्शन के लिए जाते हैं। सड़क खराब होने से विगत दिनों तीन श्रद्धालुओं को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पलटने से उन्हें गंभीर चोटे भी आ चुकी है।
एच बी टी बी आई कंपनी के द्वारा मिल्कीपुर तहसील के बकचुना गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है यह कार्य पिछले 2 साल से संचालित है लेकिन अब तक यह पूर्ण नहीं हुआ है।ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कंपनी के कर्मचारी अजीत कुमार जिसका मोबाइल नंबर 99048 78 100 है ने ग्रामीणों से बदतमीजी करते हुए उन्हें 112नंबर बुलाकर जेल भिजवाने की भी धमकी दी और कहा कि मैं पूरी सड़क बनवाने का ठेका नहीं ले रखा हूं इसके बाद मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने इस मामले को उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर के समक्ष उठाया जिस पर उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने जल निगम के एक्सईएन अरविंद यादव को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन अरविंद यादव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे इस बात की जानकारी मिली है कल मैं स्वयं सड़क का निरीक्षण करके उसे अगले 48 घंटे में ठीक करवाने का प्रयास करूंगा वहीं दूसरी ओर जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अयोध्या जानकी श्री निवास्लु ने कहा कि मामले की जांच करके दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और फिर से सड़क को सही कर दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पिछले 2 साल से विभिन्न गांव में सड़कों को खोदकर उन्हें वद से बत्तर हालत में पहुंचा दिया गया है और अब तक जल जीवन मिशन का कार्य किसी भी गांव में पूर्ण नहीं हो सका है। मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकासखंड में स्थित 76 ग्राम पंचायत में से किसी भी एक गांव में जल जीवन मिशन का कार्य पूरा न होना और गांव के सड़कों को खराब कर देना चिंता का विषय बना हुआ है जिसके कारण आए दिन तमाम प्रकार की दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं अब देखना होगा कि इस मामले में हुई शिकायत के बाद जल जीवन मिशन अपने वादे पर खरा उतरता है वहीं ग्रामीणों ने कहा है कि इस रास्ते को ठीक न कराया गया और श्रद्धालु चोटिल होते रहे तो एक सप्ताह के बाद धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *