February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्वालियर में वैश्य कर्मवीर अवार्ड से हुए सम्मानित :-अमित सेठ (भोलू)

1 min read
Spread the love

बांदा

जिले के वरिष्ठ समाजसेवी अमित सेठ भोलू को ग्वालियर( मध्य प्रदेश) के शानदार मंथन रिजॉर्ट में आयोजित गहोई वैश्य कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन वैश्य एकता अखबार के द्वारा किया गया पूरे देश से समाज सेवा चिकित्सा शिक्षा औद्योगिक क्षेत्र पत्रकारिता में उल्लेखनीय उपलब्धियां के लिए पूरे देश से 79 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया ।। अमित सेठ भोलू जी को सच्ची मानवता की सेवा करने जिनका कोई नहीं उन लावारिस लाशों का आत्मीय भाव से अंतिम संस्कार करने के लिए तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए उनको महामंडलेश्वर 1008 भारतीय निर्माणी अखाड़ा के महंत आदरणीय दादू महाराज जी फिल्म अभिनेता गायक पीयूष सुहाने जी ग्वालियर की महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार जी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमिता चपरा जी विधायक प्रदीप अग्रवाल जी वैश्य एकता अखबार के संपादक रूपेश खांताल जी के द्वारा सम्मानित किया गया।। इस बहुत ही शानदार कार्यक्रम में पूरे देश के समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंजीनियर अशोक कंथारिया जी राजीव बरसया जी अशोक कस्तवार जी प्रताप नारायण सुहाने डॉ संदीप सरावगी जी नरेश गुप्ता राजू भाई रचित कथिल् जी सहित माताएं बहने एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का शानदार संचालन मुकेश बिलैया जी द्वारा किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *