February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

13 वर्षीय किशोर को सांप के डसने से हुई की मौत परिजनों का रो – रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

बीकापुर/अयोध्या

घर में पटरे पर रखा चीनी की डिब्बा उतार रहा था, परिजनों में मचा कोहराम अयोध्या में 13 वर्षीय किशोर को घर के अंदर सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि किशोर घर के अंदर पटरे पर रखे चीनी के डिब्बे को उतार रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया। परिजन पहले देसी दवाओं के चक्कर में पड़ गए, जब स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा तो तत्काल किशोर को अस्पताल ले जाने का फैसला किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी विनोद कुमार कोरी का 13 वर्षीय बेटा विनीत कुमार घर के अंदर पटरे पर से चीनी का डिब्बा उतार रहा था। उसी समय जहरीले सांप ने किशोर के बायें पैर की उंगली में डांस लिया था। सांप के डसने की बात परिजनों को विनीत ने बताई। तो परिजनों ने पहले देसी इलाज करना शुरू किया। लेकिन जब हालत बिगड़ती गई। तो उसे मोटरसाइकिल से ही सीएचसी बीकापुर इलाज के लिए ले गए। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत गंभीर देख गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के तीन भाई और पिता पंजाब शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। पिता अभी चार दिन पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के चलते घर आया था। उसके सामने अब इतना बड़ा दुख का पहाड़ खड़ा हो गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *