महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप, दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित पीड़िता ने लगाई न्याय के गुहार
1 min readमहिला को
रौनाही/अयोध्या
दहेज के लिए महिला को किया जा रहा प्रताड़ित पीड़िता महिला को घर से निकला एक लाख रुपए की मांग की अयोध्या जनपद रौनाही थाना क्षेत्र के सतीचौरा अंतर्गत ग्राम बरई खुर्द की निवासी पीड़िता महिला की शादी 21/2/2024 को अयोध्या जनपद थाना पूरा कलंदर ग्राम दौलतपुर निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र शान मोहम्मद के साथ हुई है। पीड़िता महिला के पिता की मृत्यु हो चुकी है पीड़िता महिला ने बताया कि। मेरे भाई ने ससुराल वालों की मांग के मुताबिक घरेलू सारा सामान, मोटरसाइकिल, जेवरात आदि दिया था शादी के समय बनी लिस्ट सामान में जेवर का जिक्र नहीं है मायके वाले व रिश्तेदारों से कान की झुमकी नाक की नथनी, पायल, गले का मंगलसूत्र वजनी 10 ग्राम, हाथ की अंगूठी, पाजेब आदि सोने व चांदी का भी सामान था। मेरे सास ससुर ननंद व देवर आदि कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया मेरे भाई मोहम्मद सहीम से मेरे पति को एक लाख और देने की मांग किया तो मेरे भाई ने शादी का कर्ज न चुका पाने की बात मोहम्मद अशरफ से कहीं इतना सुनते ही मोहम्मद अशरफ और उसके भाई मोहम्मद अरशद ने मां बहन की गाली देते हुए कहा कि अब तुम कभी भी मेरे दरवाजे मत दिखना सास और ननंद ने भी मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद अरशद के साथ मिलकर मेरे भाई को गाली गलौज कर भगा दिया और घर आकर मुझे भी गाली देकर लात से मारा पीटा और मोहम्मद अरशद ने भी मेरा बाल पकड़कर बेड से नीचे गिरा दिया किसी तरह परिवार वालों से अनुनय विनय करके बची लेकिन उत्पीड़न बढ़ता ही गया। ईद के बाद सारे परिवार वालों ने सलाह मशविरा करके मुझे गाली देकर जो कपडे पहने हुए थे उसी कपड़ों में ही घर से 1 किलोमीटर दूर लाकर छोड़कर चले गए और कहा कि अब तुम एक लाख रूपये लेकर ही आओगी किसी तरह रोते बिलखते हुए घर पहुंची और अपनी भाभी से घटना के बारे में बताया। मेरे ससुराल वालों ने मेरे मोबाइल पर फोन करके कहा जो भी गलती हुई उसे माफ करके तुम आ जाओ। दिनांक 16/7/2024 को मैं अपने भाई सहीम के साथ ससुराल गई तो दरवाजे पर ही मेरे पति ने तीन बार तलाक कहकर मुझे गाली देते हुए वह मेरे भाई को भी गाली गलौज कर भगा दिया। इसके पूर्व भी मेरे साथ हुई घटना के सम्बंध में दिनांक 27/05/2024 को एक प्रार्थना-पत्र महिला थाना अयोध्या में दिया था जिसमें महिला थाना ने मेरे ससुराल वालों को बुलाकर सुलह समझौता कर दिया था लेकिन मेरे ससुराल वाले अधिक समय तक मेरे साथ उचित व्यवहार ना कर मुझे खाने-पीने उठने बैठने तक पर आपत्ति करने लगे मेरे ससुराल वालों ने कहा मैं तुम्हें नहीं रखूंगा और नाहीं दहेज में मिला समान ही वापस करूंगा। पीड़िता महिला ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की लगाई न्याय की गुहार।



