युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
1 min readअयोध्या

जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत उरुवा वैश्य में बीते दिनांक 26/08/2024/ को पीड़िता के शिकायती पत्र पर मुकदमा अपराध संख्या 364/2024 धारा 376,504,506, आईपीसी में में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
विरुद्ध अमन यादव पुत्र राम मूरत यादव, राम मूरत यादव पुत्र अज्ञात निवासी भैदी सराय,
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी हो जाएगी मामला संज्ञान को लेते हुए पुलिस लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दे की कल दिनांक 27/08/24/ को पीड़िता का मेडिकल व मजिस्ट्रेटइव बयान कराने जा रहे थे तभी रास्ते में स्कार्पियो सवार लोगों ने ओवरटेक करके गाड़ी को रोक कर धमकाने लगे जिससे पीड़िता का बयान नहीं हो सका
सूत्रों से यह भी पता चला है कि स्कॉर्पियो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।जहां पड़ोसी गांव के ही निवासी उपरोक्त रास्ते में सिलाई सीख कर घर वापस लौट रही पीड़िता को रोक लिया और अपनी हवस का शिकार बना डाला।पीड़िता ने बताया कि अचानक जबरियन अपनी ट्यूबवेल के घर में खींच कर अपनी हवस का शिकार बना डाला।पीड़िता का कहना है कि युवक के द्वारा कई महीनो से युवती के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। विवस व लाचार होकर युवती ने रो- रो कर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी ।
जहां पीड़िता के पिता के द्वारा चौकी हैरिंग्टनगंज व थाना इनायत नगर में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन चौकी व थाने की पुलिस मामले में टाल मटोल करती रही तो पीड़ित ने न्याय की आस लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर से लगाई न्याय की गुहार तो एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद थाना प्रभारी इनायत नगर अभिमन्यु शुक्ला ने दर्ज की एफ़आईआर अब देखने की बात यह है कि जिला प्रशासन द्वारा मामले में क्या कार्यवाही की जाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट
