सरकारी स्कूल खुला तो परिसर में मिली कब्र, प्रशासन के हाथ पांव फूले-दो गिरफ्तार
1 min read
कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अषाढा गांव विकास खंड मंझनपुर में एक अजीब मामला देखने को मिला है। यहां सरकारी स्कूल के अंदर कब्र बना दी। जब स्कूल खुला तो अंदर का नजारा देखकर स्कूल का स्टाफ दंग रह गया।
जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत ही कब्र को वहां से हटाया गया। हेड मास्टर राजकुमार के तहरीर पर पुलिस ने हाशिम और काशिम पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
