March 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजस्व निरीक्षक के घर चोरों ने चोरी का दिया अंजाम मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

पिता की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार चला गया था पैतृक गांव गनेशपुर

मिल्कीपुर अयोध्या
कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित बरई पारा गांव के पास मकान बना कर रह रहे राजस्व निरीक्षक के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमती जेवरात एवं नकदी पर कर दिए हैं। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित राजस्व निरीक्षक ने मुकदमा कायम किए जाने हेतु कुमारगंज पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के चिलबिली चौकी क्षेत्र अंतर्गत गनेशपुर निवासी राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बरईपारा गांव के पास मकान बनाकर परिवार सहित निवासरत हैं। उनके पिता का बीते रविवार को निधन हो गया था। जिसके बाद पूरा परिवार पैतृक गांव गनेशपुर चला गया था। बीते 25/26 अगस्त की रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया और घर के मेन गेट में बंद ताले को तोड़ दिया। घर के आखिरी छोर पर स्थित उनके बहू के कमरे में बंद गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुस गए चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ा और लॉकर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण सहित नकदी भी पार कर दिए। घटना की जानकारी राजस्व निरीक्षक के बेटे सत्येंद्र सिंह के सोमवार को सुबह घर पहुंचने के बाद हुई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में पीड़ित राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए उपनिरीक्षक अर्जुन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *