February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालु के मथुरा पहुंचने की संभावना,तैयारी तेज

1 min read
Spread the love

       

मथुरा
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।जिससे पुलिस के लिए भीड़ संभालना एक बड़ी चुनौती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त को मथुरा में आएंगे और अगले दिन जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में लगा है और रूट डायवर्जन करने की योजना बनाई जा रही है।डैंपियर नगर में नवनिर्मित पांचजन्य प्रेक्षागृह का लोकार्पण करने के साथ नौ अरब से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। अगले दिन सुबह वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे। ऐसे में दोनों दिन रूट डायवर्जन करना होगा।इस बार ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती 27 अगस्त को रात दो बजे है।डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जन्मोत्सव में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां तेज हैं, श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *