ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ में -निपुण भारत मिशन अंतर्गत संचालित- चार दिवसीय. प्रथम बैच के प्रशिक्षण का समापन –#
1 min readमहुआ-22-अगस्त
खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन में .ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ में .निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रथम बैच के प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर प्रथम संस्था के कोआर्डिनेटर रंजीत वर्मा, जैन कुमार कक्षा 4 व 5 के बच्चों को भाषा और गणित कैसे पढाया जाय ताकि लक्ष्य ससमय प्राप्त हो विस्तार से प्रशिणार्थियों को जानकारी दिया।
शशांक मिश्रा एस.आर.जी.ने भी भाषा और गणित के विभिन्न दृष्टिकोण/आयामों को दृष्टिगत रखते हुए भाषा और गणित की दक्षताओं को हासिल करने के तरीकों से सभी को रूबरू कराया।संदर्भदाता एआरपी डा.आनंद कुमार यादव. जयनारायण श्री वास.गुलाब द्विवेदी. विवेक गुप्ता. विनोद कुमार पटेल ने बेहतर प्रशिक्षण देते हुए बताया की प्राथमिक स्कूल में भाषा की गतिविधि क्या है ? यदि घर और स्कूल की भाषा एक हुई तो छात्र को पढ़ना लिखना सीखना कुछ आसान पड़ता है। यदि स्कूल की भाषा अलग हुई तो छात्रों की चुनौती बढ़ जाती है। इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में छात्रों को पढ़ना लिखना सीखने के लिए, घर प्रवेश की भाषा का प्रयोग करने पर जोर दिया गया है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लिए बुनियादी कक्षाओं में ध्वनि जागरूकता से पठन तक छात्र को अपनी भाषा पढाने पर जोर दिया गया है। पढ़ना लिखना सीखने की जो विधियां है।जिसमें पहली विधि के बारे मे बताया गया कि – छात्रों को वर्णमाला बारहखडी याद करा कर अक्षरों मात्राओं को अलग-अलग याद कराते हुए, सुनना. बोलना. पढ़ना. लिखना. सिखाया जाता है। पुरानी पारंपरिक भाषा शिक्षण विधि के साथ एक नया तरीका भी चलन में आया है। इसमें छात्रों को समझाकर ,अर्थ के साथ यानी सार्थक शब्दों वाक्य और संदर्भों के द्वारा भाषा सीखने की शुरुआत की जाती है। सुमन, विनीता श्रीवास्तव. रश्मि द्विवेदी. राजा बेटी. मयंक शर्मा. अफसाना परवीन. निखिल गुप्ता. विष्णु प्रकाश. अर्चना द्विवेदी. अंजू गुप्ता. लाला भैया. संतोष बाबू .लीला माहुले. कंचन गुप्ता. मंजू गुप्ता. रागिनी गुप्ता. कांति वर्मा .प्रभात सोनकर.अमर सिंह. अंजलि खरे.अनीता. प्रतिभा. राजाभैया सिंह. रामनाथ पाण्डेय. रचना वर्मा. रश्मि. सुनीता. भावना. गोविंद प्रसाद.अनुपम कुमार.कुसुम लता. सुधा सिंह राजपूत आदि ने प्रशिणात्मक विषयांतर्गत अनसुलझे प्रश्नों को पटल पर रखते हुए निवारण चाहा सभी एआरपिओं/संदर्भदाताओं ने तत्काल समीक्षात्मक पृष्ठभूमि के साथ प्रशिणार्थी शिक्षकों के प्रश्नों का निवारण किया।विद्युत आने जाने की समस्या से उत्पन्न गर्मी का निवारण दानिश सहा.लेखाकार ने जनरेटर चलवाकर किया।हर्षित. दिनेश. मुजम्मिल.सुनील कुमार ने व्यवस्था में कोई कमी न होने पाए अपना सहयोगात्मक योगदान दिया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने समीक्षात्मक सारांश के रूप में कहा कि हमें वर्णमाला/भाषा/गणित का जादूगर बन. बच्चों को उत्साही जिज्ञासु बनाने पर ध्यान देना चाहिए. ताकि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी मिल सके।आंग्ल भाषा के एआरपी जयनारायण श्रीवास द्वारा आंग्ल भाषा के बारे मे विधिवत जानकारी दी गई।निपुण भारत मिशन प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रशंसनीय बताया गया।खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण मे बताए गए ट्रिक/सूत्रों को लागू करने हेतु प्रशिणार्थियों से कहा गया।


अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
