पुलिस की मानवीय पहल जनपद जौनपुर से लापता मानसिक विक्षिप्त महिला को परिवार से मिलाया
1 min readअयोध्या
जनपद के थाना रौनाही आयोध्या पुलिस की मानवीय पहल जनपद जौनपुर से लापता मानसिक विक्षिप्त महिला को परिवार से मिलाया।
दिनांक 18.08.2024 को पीआरवी 5380 से ग्राम लखौरी में एक विक्षिप्त महिला के घूमने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर थाना रौनाही पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला को सकुशल लाकर महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी के निगरानी मे बैठाया गया था । महिला आरक्षी द्वारा उपरोक्त महिला से उनका नाम पता पूछा गया तो अपने बारे में पूरी जानकारी नही दे पा रही थी और सही से कुछ बता नही पा रही थी । काफी प्रयास एवं बार बार पूछने पर महिला द्वारा याद करके अपना निवास स्थान चुरावनपुर बतायी । विक्षिप्त महिला के घर पर सम्पर्क कर उनके पति को बुलाया गया, जिस पर आज दिनांक 19.8.2024 को महिला के पति श्री संतोष पुत्र स्व0 छविनार निवासी चुरावनपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर थाना रौनाही पर आये । जिनसे पूछताछ किया गया तो बताये कि मेरी पत्नी मानसिक रुप से कमजोर है जो दिनांक 10/08/2024 को घर से चली गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना बक्शा जनपद जौनपुर में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था । महिला उनके पति श्री संतोष पुत्र स्व0 छविनार निवासी चुरावनपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को सकुशल को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस की इस कार्यशैली से आम जनमानस में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री हरे कृष्ण थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
- आरक्षी सिन्टू यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
3.महिला आरक्षी संजू यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या

