February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की पाठशाला छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या पुलिस की पाठशाला छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई।

अयोध्या

हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुदौली श्री आशीष निगम ने छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस का काम समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है और अपराधों को रोकना है। कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में भी जानकारी दी गई क्षेत्राधिकारी रुदौली ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई परेशान करता है तो खुद को सुरक्षित करें और 112 पर तत्काल कॉल करें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी और सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है, किसी तरह पुलिस तक पहुंचें और समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *