February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मानसिक रूप से कमजोर पुत्र ने मां की निर्मम हत्या किया

1 min read
Spread the love

मानसिक रूप से कमजोर पुत्र ने मां की निर्मम हत्या किया

हत्या के बाद पिता को फोन करके बताया कि पापा मैंने मां को मार दिया है

मिल्कीपुर/ अयोध्या

थाना इनायत नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मजनाई में एक युवक ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे मानसिक रूप से कमजोर युवक राहुल कुमार (22) ने अपनी मां के सिर पर लोहे की फुकनी से कई वार करते हुए पीट पीट कर हत्या कर दिया।
घटना के बाद युवक ने मनरेगा में मजदूरी करने गए पिता जगप्रसाद को फोन करके बताया कि पापा मैंने मां को मार दिया है और इसके बाद वह लाश के पास बैठ गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता ने जब पत्नी निशा रावत (40) का रक्त रंजित शव देखा तो उसके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अभिमन्यु शुक्ला ने हत्या की घटना कारित करने वाले पुत्र राहुल को हिरासत में ले लिया। और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल की मानसिक स्थिति पिछले 4 वर्ष से खराब चल रही है और उसका इलाज मनोचिकित्सक की देखरेख में चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल कुमार इससे पहले अपने नानी के घर दर्शन नगर पर रह कर प्रतियोगी परीक्षा एसएससी की की तैयारी कर रहा था और फिर उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। तभी से उसका ईलाज चल रहा था।
घटना के समय
राहुल की दादी खेत गई थी तथा पिता मनरेगा पर मजदूरी करने गया था और छोटी बहन पलक (13) कोचिंग पढ़ने गई थी।
 इसी बीच गांव में ही स्थित जयपुरिया स्कूल में झाड़ू पोछा करके लौटी मां को अकेला पाकर घर में ही किसी बात से नाराज होकर राहुल ने उसकी निर्मम हत्या कर दिया।देर शाम हत्या की इस खबर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *