February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

48 वर्षीय अधेड़ का गूलर के पेड़ की डाल से लटकता मिला अधेड़ का शव

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के भीखा पांडेय का पुरवा सराय खरगी गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ सालिकराम का शव शुक्रवार सुबह गांव के समीप स्थित बाग में बरगद के पेड़ की डाल से साड़ी के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला। बताया गया कि मृतक शुक्रवार भोर घर से बाहर निकला था। जो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा। खोजबीन करते हुए बाग की तरफ गए परिजनों और ग्रामीणों द्वारा शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची तथा परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान उमेश पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मालूम पड़ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अधेड़ की हुई संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *