पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई पुण्यतिथि
1 min readपूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई
मिल्कीपुर, अयोध्या

मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सारी पूरे विजई पाठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फैजाबाद (अयोध्या) बार एसोसिएशन अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने अटल जी को भारतीय राजनीति का युग पुरुष बताया कहा कि उनके कार्यकाल में भारत ने परमाणु शक्ति हासिल कर विश्व में अपना लोहा मनवाया और एक नए और सशक्त भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि शंभू नाथ त्रिपाठी,समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया,ई रवी तिवारी,सुशील मिश्र,सरोज मिश्रा,राधेश्याम त्यागी,शिवराज पाठक,नरेंद्र तिवारी,अनूप पाठक,शांती पासी, संजय पाठक आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता तथा अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान मुकेश पंडित,विजय सिंह राजू,संदीप चौधरी,जितेन्द्र सिंह,लल्लन दुबे,गजेंद्र सिंह गुड्डू,आदित्य ओझा,शिवकुमार पाठक,श्यामसुंदर उपाध्याय,पंकज तिवारी,सदाविधि दुबे,कृष्ण कुमार तिवारी,अभय शंकर द्विवेदी,दिनेश दुबे,विनोद मिश्र,अरुण पाठक,अर्जुन सिंह,सर्वजीत सिंह, ऐडवोकेट अजय पांडेय,सत्य प्रकाश शुक्ला,वरुणानंद पाठक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
