February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला सुरक्षा अभियान की उड़ी धज्जियां महिला के साथ हुई छेड़छाड़

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या जनपद में महिला सुरक्षा अभियान की उड़ रही धज्जियां जहां एक तरफ योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद में मनबढ़ मनचले लोग सरकार को चुनौती दे रहे हैं मामला अयोध्या जनपद रुदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-धौरहरा,मजरे-रहीमगंज का है पीड़िता श्रद्धा यादव पत्नी अमर चंद यादव दिनाँक 15-08-2024 सुबह लगभग 10 बजे अपने घर मे काम कर रही थी तभी गाँव के दूसरे समुदाय के परवाज पुत्र इश्तीयाक, अफजाल पुत्र इकबाल, दानिश पुत्र जुराब श्रधा यादव को घर मे अकेली देख कर जबरन घर मे घुस गए और अस्लील हरकत करने लगे, गुहार लगाने पर पीड़िता का देवर शिवकेश व सोनू आया और अपनी भाभी का बचाव करने लगा तो उक्त दूसरे समुदाय व्यक्तियों ने शिवकेश व सोनू को लात घूसा व डंडो से मार मार कर लहू लुहान कर दिया पीड़िता के गुहार पर गाँव के लोग आये और बीच बचाव करने लगे तो विपक्षीगड जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए, पीड़िता ने बताया की घटना की सूचना देने थाना रुदौली गयी वहाँ पर पुलिस ने उल्टे पीड़िता व पीड़िता के देवरों को थाने मे देर रात तक बिठा कर सुला कर लेने का दबाव बनाया पीड़िता के इनकार करने पर पुलिस ने BNSS की धारा -170 के तहत कार्यवाई करते हुए चालान कर दिया लेकिन पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट नही लिखी,पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए घटना की आपबीती बताई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या में ने घटना को गंभीरता से संज्ञान मे लेते हुए पीड़िता को वैधानिक कार्यवाई का भरोसा दिलाया। यही अयोध्या जिला अध्यक्ष गनेश्वर चौहान एडवोकेट (हाई कोर्ट) ने घटना की कड़े शब्दों मे निंदा की है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग की है अब देखना यह है कि विपक्षियों पर संबंधित अधिकारी कार्यवाही करते हैं या फिर इसी तरह से छेड़छाड़ का सिलसिला चलता रहेगा आखिर क्यों प्रदेश सरकार के आदेश निर्देश का पालन नहीं हो रहा है जनपद में बड़ा सवाल बना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *