February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद अलीगढ़ के कंपोजिट विद्यालय जहानगढ मेंं हर्षोल्लास के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए–#

1 min read
Spread the love

टप्पल/अलीगढ़-15-अगस्त


78 में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़, ब्लॉक टप्पल, जिला अलीगढ़ में समस्त छात्र छात्राओं अध्यापक अध्यापिकाओं और ग्राम प्रधानजी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। समय से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान पश्चात देश के अमर शहीदों की गाथा व योगदान पर श्रीनिवास शर्मा सहायक अध्यापक पर्यावरण मित्र ने विस्तारपूर्वक बच्चों को जानकारी दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत के साथ- साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान पवन कुमार शर्मा जी ने सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया एवं बच्चों को पुरस्कृत किया।प्रधानाध्यापिका श्रीमती विमलेश राणा, श्रीमती अंसु सोलंकी, श्रीमती लकी शर्मा ,श्रीमती सना ने बच्चों की साजसज्जा व व्यवस्था संचालन में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम दौरान हरदत्त मुखिया जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों में लालाराम शर्मा, जानकी प्रसाद शर्मा , ओंकार प्रसाद शर्मा, सीताराम शर्मा आदि व्यक्ति उपस्थित रहे।

दीपांश शर्मा. ब्यूरो चीफ. अलीगढ़

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *