सपा विधायक ताहिर खान को राष्ट्रपति ने किया आमंत्रित
1 min read
इसौली विधायक ताहिर खान को राष्ट्रपति ने किया आमंत्रित
नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जनपद के नाम उपलब्धि जुड़ गई है।भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति ने जनपद के विशेष लोगो को आमंत्रित किया है।
इसौली विधायक ताहिर खान को महामहिम राष्ट्रपति ने आमंत्रित किया है।विधायक जी को राष्ट्रपति महोदया द्वारा आमंत्रित किए जाने से जनपद को बड़ा मान मिला है एकमात्र विपक्षी विधायक को निमंत्रण मिला है।इसौली विधायक अपनी जानी पहचानी शैली से जाने जाते हैं।बहरहाल स्वतंत्रता दिवस पर मिले निमंत्रण के बाद ताहिर खान बोले ये जनपद का सम्मान है।
