युवा भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा सिंह आनन्द मिल्कीपुर विधानसभा में किया जनसंपर्क
1 min readजनता की सेवा करने आई हूँ , यहां मुझे घर जैसा प्यार मिला : नेहा सिंह आनन्द
मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर विधानसभा में नेहा का जनसंपर्क अभियान तेज ,
दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए मांगे वोट
मिल्कीपुर अयोध्या
मेरा प्रयास केवल जनता की सेवा करना है मैं बाराबंकी से मिल्कीपुर केवल जनता की सेवा एवं उनके दुख सुख में साथ रहने आई हूँ यहां मुझे घर जैसा प्यार मिल रहा है मैं वादा करती हूँ आप सभी के साथ हर कदम पर खड़ी रहूंगी उक्त बात युवा भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा सिंह आनन्द ने मिल्कीपुर विधानसभा में आमजन के साथ जनसंपर्क के दौरान कही । इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा और राष्ट्रवाद पर भी खुलकर बात की । बताते चले कि नेहा सिंह आनन्द वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है साथ ही इन दिनों विधानसभा मिल्कीपुर में लगातार सक्रिय है । जनता के बीच इनका जुड़ाव देख ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे नेहा का स्थानीय विधानसभा से बहुत पुराना रिश्ता रहा हो । नेहा ने आज विधानसभा मिल्कीपुर के मितौरा , दिवेदिगंज , रामगंज मिल्कीपुर ब्लॉक के उधुई सिद्धौना मरुवी गणेशपुर गोकुला तेधा डफलपुर गोसाई का पुरवा जोरियम बलारमऊ मिल्कीपुर कुमारगंज समेत दो दर्जन से अधिक गावों में जनसंपर्क किया । इस दौरान उन्होंने मोदी योगी की विकास नीति पर चर्चा करते हुए कहा पहले केंद्र से पैसा चलता था तो भ्रष्टाचार का दीमक उसे खा जाता है भाजपा की डबल इंजन की सरकार में एक एक रुपये का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। जनता जान चुकी है इस बार मिल्कीपुर से भाजपा की जीत सुनिश्चित है । जनसंपर्क के दौरान मुख्यरूप से इन्द्र देव , विनोद सिंह , हरिश्चंद्र दूबे , दिनेश सिंह , रवीन्द्र दूबे , आनन्द सिंह , राहुल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
