February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यापीठ कॉलेज करमडांडा में मंदिर व अशर्फी भवन के गुरुओं की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री योगी करेंगे अनावरण

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर में शनिवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या विद्यापीठ कॉलेज करमडांडा में मंदिर व अशर्फी भवन के गुरुओं की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

मिल्कीपुर, अयोध्या

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर के करमडांडा स्थित अयोध्या विद्यापीठ कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड फार्मेसी में शनिवार को आयेंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या के अशर्फी भवन मंदिर द्वारा संचालित इस कॉलेज में नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन तथा अशर्फी भवन से जुड़े गुरुदेव स्वर्गीय जगदाचार्य स्वामी श्री श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज तथा स्वर्गीय जगदगुरू स्वामी श्री श्री माधवाचार्य जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
 कॉलेज के प्रबंधक डॉ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि  मुख्यमंत्री का एक घंटे का कार्यक्रम मिला है। मुख्यमंत्री का आगमन शनिवार को दिन में 3 बजे होगा।मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर के अंदर नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे तथा अशर्फी भवन के स्वर्गीय गुरुदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।इसके बाद कालेज परिसर में ही मुख्यमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे।बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह समेत जिले के दर्जनों आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अशर्फी भवन के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज से मिलकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा किया तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।अधिकारियों को सबसे ज्यादा मशक्कत मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड को बनवाने में करना पड़ा। इसके लिए अधिकारियों ने मंगलवार रात 9 तक मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहा स्थित कदनपुर मैदान तथा करमडांडा स्थिति खेल मैदान का निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल से ज्यादा दूरी होने के कारण अधिकारियों ने अन्त में अयोध्या विद्यापीठ कॉलेज के सामने स्थित धान के खेत में ही हेलीपैड बनवाने का निर्णय लिया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन भी जुट गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चल रही तैयारियों में नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार,फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य आरके वर्मा,अमरेश मिश्रा,पंकज सोनी,श्वेता कुमारी,शालिनी वर्मा,रेनू चौहान, स्वप्निल तिवारी,दिनेश जायसवाल,सत्यनारायण,अशर्फी भवन के पुजारी आदित्य पांडेय आदि लोग मुस्तैदी से जुटे रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं का जमावड़ा कार्यक्रम स्थल पर लगा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा से टिकट मांग रही शांति देवी पासी व पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *